होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को लेकर DMRC ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 25 मार्च को होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी। वहीं, टर्मिनल स्टेशनों पर दोपहर 2.30 बजे मेट्रो सेवाओं के शुरू होने से गैर-टर्मिनल स्टेशनों पर बाद में ट्रेनों का परिचालन होगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्योहार के दिन, 25 मार्च (सोमवार) को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।
अपने पोस्ट में DMRC ने आगे कहा, “मेट्रो ट्रेन सेवाएं 25 मार्च को टर्मिनल स्टेशनों से सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।”
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…
सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…