Categories: देश

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को भी बाजार में बिकवाली का दौर जारी रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक और निफ्टी 180 अंकों से ज्यादा टूट गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

चांदी की कीमतों में तीन दिन में बड़ा उछाल

जहां शेयर बाजार निवेशकों को निराश कर रहा है, वहीं कमोडिटी बाजार में चांदी लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,23,779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि बुधवार को इसकी कीमत बढ़कर 2,26,892 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। अगर पिछले तीन कारोबारी दिनों की बात करें, तो चांदी की कीमत में 10,489 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोना भी लगातार हो रहा महंगा

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। MCX पर 5 अगस्त एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर का भाव लगातार ऊपर चढ़ रहा है। तीन दिनों में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का वायदा भाव 1,40,906 रुपये से बढ़कर 1,44,883 रुपये तक पहुंच गया। यानी इस अवधि में सोना करीब 3,977 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।

रिकॉर्ड हाई से अब भी नीचे हैं दोनों धातुएं

हालांकि हाल के दिनों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ये अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। चांदी का वायदा भाव इस साल जनवरी के अंत में 4,20,048 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर तक पहुंचा था। मौजूदा कीमत इसके मुकाबले करीब 1.93 लाख रुपये प्रति किलो कम है। वहीं सोना भी अपने ऑल टाइम हाई स्तर से अभी 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक नीचे बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.28% टूटा; चांदी ₹5,600 लुढ़की

नई दिल्ली   कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…

1 hour ago

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.28% टूटा; चांदी ₹5,600 लुढ़की

नई दिल्ली   कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…

1 hour ago

जगन रेड्डी ने भांजी की शादी के लिए महल देने से किया इनकार? भाई-बहन के रिश्ते में दरार की चर्चा

हैदराबाद  आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह…

1 hour ago

जयपुर में दिवाली पर बड़ा फैसला! परकोटे के बाजार रात 12 बजे तक खुलेंगे, खरीदारी के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों की तैयारियां…

2 hours ago

एनएमडीसी में “राजभाषा माह पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह, 2026” का आयोजन

हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्‍यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्‍तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह…

2 hours ago

मक्का-मदीना में फंसे 4,000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

 नई दिल्ली मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का…

2 hours ago