Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ है. प्रदेश की एकलौती राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। करीब 25 दिन बाद हिमाचल लौटे इन निर्दलीय विधायकों ने शिमला में विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है।
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर सदर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन तीनों विधायकों के साथ हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजदू रहे।
तीन निर्दलीय विधायकों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इन विधायकों ने राज्यपाल को जानकारी दी कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आज विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष से उनकी भेंट नहीं होने के कारण उन्होंने अपने त्यागपत्र विधानसभा के सचिव को दिए हैं।
अब 9 सीटों पर होगा उपचुनाव?
हिमाचल प्रदेश में बागी विधायकों की सदस्या रद्द कर दी गई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के साथ 1 जून को इन छह, धर्मशाला, लाहौल स्पीति, बड़सर, कुटलेहड़, गगरेट और सुजानपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. लेकिन अब यह माना जा रहा है कि देहरा, हमीरपुर सदर और नालागढ़ के विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है तो अब सभी नौ जगह उपचुनाव होंगे। हालांकि, तीन सीटों पर अभी आयोग की तरफ से घोषणा होगी, तभी चुनाव करवाए जाएंगे।
देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…