पंजाब से बड़ी संख्या में किसान मंगलवार सुबह से दिल्ली कूच की तैयारी में शंभू, कुंडली और खनौरी बॉर्डर पर जुटे हुए हैं। यह आंदोलन भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में किया जा रहा है। किसान संगठनों का कहना है कि इस समझौते से कृषि और डेयरी क्षेत्र पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसी मांग को लेकर देश बचाओ मोर्चा ने दिल्ली कूच का आह्वान किया है। इस बीच सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी को दिल्ली में प्रस्तावित किसान महापंचायत में शामिल होने जाते समय हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
प्रदर्शन को देखते हुए शंभू बॉर्डर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू की गई है और कई जगह बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अमृतसर और गुरदासपुर से किसानों के जत्थे शंभू बॉर्डर तक पहुंच चुके हैं। हालांकि किसान नेताओं का कहना है कि फिलहाल शंभू बॉर्डर पार करने का फैसला नहीं लिया गया है और हरियाणा सरकार की ओर से आए प्रस्ताव पर चर्चा के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इस बीच किसानों और हरियाणा सरकार के बीच बातचीत के बाद दो अहम मांगों पर सहमति बनी है। सरकार ने हिरासत में लिए गए किसान नेताओं को रिहा करने और केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ किसानों की बैठक कराने पर सहमति जताई है। हालांकि किसान संगठनों का कहना है कि उनका मुख्य मुद्दा भारत-अमेरिका एफटीए को रद्द कराना है और इस पर स्पष्ट फैसला आने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। रिहा करने और केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ बैठक कराने पर हामी भर दी है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…
दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…
दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…