अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया। लाल चौक के पास कोकेरनाग रोड पर गश्त के दौरान आतंकियों ने एक पुलिस जवान पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अचानक हुई फायरिंग, अस्पताल में तोड़ा दम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक वाहन में आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद साथी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें GMC अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

बड़गाम के रहने वाले थे शहीद जवान

35 वर्षीय हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी (बेल्ट नंबर 20, IR 3rd Battalion) जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के बीरू गांव के निवासी थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिवार, गांव और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी और मेडिको-लीगल प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने लाल चौक और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

31 minutes ago

सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर लंबे समय से चल…

1 hour ago

UN के नए नक्शे से बदलेगी दुनिया की तस्वीर, ये देश दिखेगा सबसे बड़ा

दुनिया को समझने के लिए हम जिस नक्शे का इस्तेमाल करते आए हैं, उसमें महाद्वीपों…

2 hours ago

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर

जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में…

2 hours ago

बिहार में गंगा का रौद्र रूप, पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। नदी के बढ़ते पानी…

3 hours ago

Janmashtami Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और मथुरा में कई रास्तों पर पाबंदी, जानें ट्रैफिक प्लान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…

1 day ago