Uncategorized

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से ढहा पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा सिंयूर पुल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक लैंडस्लाइड की घटना सामने आई, जिसमें होली-खड़ामुख सड़क पर बन रहा सिंयूर पुल ढह गया। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल लगभग तैयार होने वाला था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हैरानी की बात यह रही कि साफ मौसम के बावजूद यह हादसा हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उस समय पुल के आसपास न तो कोई मजदूर मौजूद था और न ही कोई वाहन, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस स्थान पर पहले एक पुराना लकड़ी का पुल था, जो काफी जर्जर और जोखिम भरा हो चुका था। लंबे समय से इलाके के लोग एक पक्के पुल की मांग कर रहे थे। करीब 80 साल बाद यहां स्थायी पुल का निर्माण हो रहा था, जो आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला था और लोगों की आवाजाही को आसान बनाता।

बता दें कि, पिछले तीन वर्षों से इसका निर्माण कार्य जारी था और यह लगभग पूरा होने ही वाला था, लेकिन लैंडस्लाइड ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया और पुल पूरी तरह से तबाह हो गया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago