बिहार में शराबबंदी है और ऐसे में बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया जिससे हर किसी के होश उड़ गए। स्कूल से चौथी कक्षा का एक छात्र शराब के नशे में घर पहुंचा तो हंगामा खड़ा हो गया। बच्ची की हालत देखकर उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
बताए कि, पूरा मामला बछवाड़ाथात्रा क्षेत्र के सिसवा गांव का है। यहां रहने वाले मोहम्मद परवेज आलम का 11 साल का बेटा मोहम्मद शोएब सोमवार को स्कूल गया था। इसी दौरान वह विद्यालय के जर्जर बाथरूम गया यहां शराब की बोतल दिखी तो उसने पी ली जिसके बाद वो नशे में झूमने लगा और फिर घर पहुंचा तो उसकी मां ने जब उसकी हालत देखी तो वो घबरा गई।
इसके बाद शोएब की मां ने घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। वहीं, छात्र से पूछताछ के बाद पता चला कि स्कूल के बाथरूम में शराब रखी थी जिसे छात्र ने पी लिया था। परिजन स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य को इसकी सूचना दी गई और सभी बाथरूम में पहुंचे तो देखा कि वहां कार्टन में लगभग 200 बोतल शराब छुपाकर रखी हुई थी। जिसके बाद इसकी सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई।
छात्र मोहम्मद शोएब की मां रिजवाना खातून और चाचा मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि शोएब लड़खराते हुए घर पहुंचा, जिसे देखकर मैं चौंक गई और उसका मुंह शराब जैसा महक रहा था। जिसके बाद उसके दोस्तों से पूछा तो उन्होंने बताया कि शोएब ने विद्यालय के पीछे बंद पड़े शौचालय के पास रखी शराब को उठाकर पी लिया।
बता दें कि., बिहार में शराबबंदी है, ऐसे में शराब तस्कर शराब तस्करी के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं। वहीं, अब एक प्राथमिक विद्यालय के जर्जर बाथरूम में शराब की कार्टन छुपा कर रखी थी जिसके चलते इतना सब हो गया।
स्कूल में शराब होने की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने छुपा कर रखी गई करीब 23 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया।नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…