वैभव सूर्यवंशी के सामने बुमराह, पंड्या की फिटनेस पर आया Update

आईपीएल 2026 में मंगलवार को गुवाहाटी में MI और RR की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पिछली हार से भूलाकर वापसी करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अपनी शानदार फॉर्म बनाए रखने की कोशिश करेंगी।

वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस से जुड़ी है।अब हार्दिक टीम के साथ जुड़ चुके हैं और नेट्स में भी अभ्यास करते दिखे हैं और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मुंबई को बड़ा फायदा मिलेगा।

मुकाबले की सबसे बड़ी दिलचस्पी वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच टकराव में होगी। वैभव इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और बुमराह अभी अपना पहला विकेट लेने की तलाश में हैं। यह देखने लायक होगा कि वैभव सूर्यवंशी बुमराह का सामना कैसे करते हैं।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। जसप्रीत बुमराह ने जरूर किफायती गेंदबाजी की है, लेकिन इस सीजन में वह अभी तक एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं। वहीं, शार्दुल ठाकुर पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। स्पिन डिपार्टमेंट की बात करें तो मिचेल सैंटनर ने अपने प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह मजबूत कर ली है।

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर शानदार लय में नजर आ रहा है। यशस्वी जायसवाल और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दे रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कप्तान रियान पराग भले ही बल्ले से बड़ी पारी न खेल पाए हों, लेकिन उनकी कप्तानी की जमकर सराहना हो रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवरों में उनकी बेहतरीन रणनीति ने टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई थी।

By admin