हरियाणा

रिश्वत मामले में बड़े एक्शन की तैयारी

फरीदाबाद के मवई गांव में तोड़फोड़ नहीं करने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत लेने वाले ड्राइवर इरशाद को एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया है। इस मामले में डीटीपी कार्यालय के एक जेई का भी नाम रहा है। उसे भी एसीबी गिरफ्तार कर सकती है। इसके साथ ही एसीबी भ्रष्टाचार के इस मामले में डीटीपी कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की भूमिका का भी पता लगा रही है।

यह बता दें कि आरोपित ने मवई गांव में तोड़फोड़ रोकने की एवज में रुपये की मांग की थी। गांव में भारत कॉलोनी निवासी राजू ठाकुर का भी मकान और कार्यालय बने हुए थे। विभाग ने राजू का कार्यालय भी तोड़ दिया। इसके बाद मकान को तोड़ने की भी चेतावनी दी। जिस पर राजू ने कहा कि केवल उसको ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। इस पर ड्राइवर इरशाद ने कार्यालय में आकर मिलने को कहा था और वहां निर्माण न तोड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी।

इसके बाद राजू ने पैसे देने की हां कर दी, पर साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचित कर दिया। ब्यूरो ने इरशाद को एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया।इस मामले में सामने आया था कि एक जेई ने ड्राइवर इरशाद को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए कहा था। रिमांड के दौरान इरशाद से पूछताछ होगी कि इसमें और किन-किन लोगों की भूमिका है।

एअर इंडिया ने फिर शुरू की पश्चिम एशिया-यूरोप की उड़ानें

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मॉनसून की हुई एंट्री? आज बारिश के आसार, IMD ने अलर्ट किया जारी

4 राज्यों की 5 सीटों पर हुई उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, कांग्रेस और BJP को झटका

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

4 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

5 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

6 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago