अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इन दिनों अनिरुद्धाचार्य महाराज हरियाणा के करनाल में भागवत कथा कर रहे हैं। इसी दौरान सवाल-जवाब के एक कार्यक्रम में एक युवती ने उनसे इंटरकास्ट लव मैरिज यानी अलग जाति में प्रेम विवाह को लेकर सवाल पूछा।
युवती के सवाल पर अनिरुद्धाचार्य ने प्रेम और शादी को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी के साथ रिश्ता बनाने से पहले सिर्फ भावनाओं को नहीं, बल्कि परिवार, संस्कार और भविष्य को भी ध्यान में रखना चाहिए।
युवती के सवाल का जवाब देते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि आज के समय में प्यार को लेकर युवाओं को काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि प्यार करने से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शादी सिर्फ दो लोगों के बीच का रिश्ता नहीं है, बल्कि इससे दो परिवार और आने वाली पीढ़ियां भी जुड़ती हैं। इसलिए किसी के साथ जीवन बिताने का फैसला लेने से पहले उसके परिवार और संस्कारों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। अनिरुद्धाचार्य ने यह भी कहा कि कई बार लोग आकर्षण को प्यार समझ लेते हैं। उनके मुताबिक खूबसूरती या बाहरी रूप देखकर किसी रिश्ते में जल्दबाजी से फैसला नहीं लेना चाहिए।
सवाल पूछने वाली युवती ने जब कहा कि किसी से प्रेम करना कोई अपराध नहीं है, तो अनिरुद्धाचार्य ने रिश्ते में आगे की जिम्मेदारियों को समझने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रेम के साथ जीवन की वास्तविक परिस्थितियों को भी समझना जरूरी है। परिवार का माहौल, संस्कार और भविष्य की जिम्मेदारियां किसी भी शादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी दौरान उनका ‘प्यार से पहले आधार कार्ड’ वाला बयान चर्चा में आ गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने अलग अंदाज और बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। कथा और दरबार के दौरान लोग उनसे कई तरह के सवाल पूछते हैं और वह कई बार अपने खास अंदाज में उनका जवाब देते हैं। देश-दुनिया के मुद्दों से लेकर पारिवारिक और सामाजिक विषयों तक वह अपनी राय रखते हैं। उनके कुछ बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जबकि कई बार इन्हीं बयानों को लेकर विवाद भी खड़ा हो जाता है।
अनिरुद्धाचार्य महाराज की लोकप्रियता सिर्फ धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में युवा उन्हें सुनते और उनके वीडियो शेयर करते हैं। वृंदावन स्थित गौरी-गोपाल आश्रम से जुड़े सेवा कार्यों के लिए भी अनिरुद्धाचार्य चर्चा में रहते हैं। आश्रम में भंडारे के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को भोजन कराया जाता है। इसके अलावा परिवार से दूर या उपेक्षित बुजुर्ग महिलाओं की देखभाल के लिए वृद्धाश्रम के जरिए सेवा कार्य किए जाने की भी जानकारी सामने आती रही है।
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ा ऐलान…
नई दिल्ली हूतियों और सऊदी के बीच जंग के कारण सऊदी और उसके हवाई क्षेत्र…
त्योहारों में सजना-संवरना किसे पसंद नहीं होता! करवाचौथ की पूजा हो या दिवाली की पार्टी,…
नई दिल्ली भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और…
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिकॉर्ड-तोड़ कमाई कर गई है. मात्र आठ दिनों…
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं…