चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर पर जहां 3 IPS और एक DANIPS अधिकारी के पोर्टफोलियो में बदलाव* किया गया है, वहीं थाना और चौकी स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर कैडर से तबादले के बाद चंडीगढ़ पहुंचे IPS राजेश कुमार शर्मा को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें SSP ऑपरेशंस, साइबर क्राइम, कमांडेंट IRB और असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड का प्रभार सौंपा गया है।
वहीं IPS विनीत कुमार को SP हेडक्वार्टर एवं कम्युनिकेशन के साथ विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IPS अनुराग दारू* को *SP क्राइम एवं आर्थिक अपराध शाखा के साथ सुरक्षा और ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा DANIPS अधिकारी विजय* को SP सिटी, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई और इंटेलिजेंस समेत अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। DIGP राजीव रंजन सिंह इन प्रमुख शाखाओं के कामकाज की ओवरऑल निगरानी करेंगे।अब बात थाना स्तर के बदलाव की। हाल ही में सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुए तीन अधिकारियों को पहली बार थानों में अडिशनल SHO की जिम्मेदारी दी गई है।
इंस्पेक्टर रवदीप सिंह को थाना-39 का अडिशनल SHO बनाया गया है। इंस्पेक्टर चंद्रमुखी को थाना-17 और इंस्पेक्टर नीरज कुमार को थाना-34 में अडिशनल SHO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही 9 पुलिस चौकियों के इंचार्ज भी बदले गए हैं।
SI सुनील कुमार को सेक्टर-22 चौकी,
SI मोहन कश्यप को नीलम चौकी,
SI संजय दत्त को पंजाब यूनिवर्सिटी चौकी,
SI बबीता को बापूधाम चौकी,
SI राहुल भारद्वाज को सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी,
SI कुलदीप सिंह को सेक्टर-24 चौकी,
SI बलजीत सिंह को सुखना लेक चौकी,
SI कुलदीप सिंह को पलसोरा चौकी और
इंस्पेक्टर नवीन को सेक्टर-61 चौकी का प्रभार दिया गया है।
वहीं पलसोरा चौकी के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह का तबादला पुलिस लाइन कर दिया गया है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को *कानून-व्यवस्था मजबूत करने, साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई और फील्ड स्तर पर पुलिसिंग को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…