पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एअर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इस क्षेत्र में अपनी उड़ानें धीरे-धीरे फिर से शुरू करेगी। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, इसलिए उड़ानों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। एअर इंडिया ने यह भी कहा कि आज से यूरोप के लिए और यूरोप से आने वाली उड़ानें भी दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, जैसे-जैसे मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, एयर इंडिया आज से इस क्षेत्र में अपनी उड़ानें धीरे-धीरे शुरू करेगी। मध्य पूर्व के लिए और वहां से आने वाली ज्यादातर उड़ानों का संचालन 25 जून से पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। यूरोप के लिए और यूरोप से आने वाली उड़ानें, जो पहले रद्द की गई थीं, उन्हें भी आज से धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा रहा है। अमेरिका और कनाडा के पूर्वी तट के लिए और वहां से आने वाली उड़ानों को भी जल्द फिर से शुरू किया जाएगा।
हालांकि, उन्होंने कहा, कुछ उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना है, क्योंकि उड़ानों के मार्ग बदलने और उड़ान समय बढ़ने का असर पड़ सकता है। लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और हमारी उड़ानों का समयबद्ध संचालन जल्द से जल्द बहाल हो। एअर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह उन हवाई मार्गों से दूर रहेगी जिन्हें किसी भी समय असुरक्षित माना गया है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…
जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…