लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में उत्तराखंड पुलिस, सीमाओं पर गाड़ियों की चेकिंग बढ़ी

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में उत्तराखंड की 5 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इसके साथ ही 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। चुनाव आयोग के हर आदेश को उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने सख्ती से लागू किया है।

वहीं, डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए राज्य की सभी चौकियों पर पुलिस को तैनात किया गया है। राज्य की सीमाओं पर नकदी और अवैध शराब की आवजाही ना हो, इसके लिए गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी बूथों पर पुलिस, सीएपीएफ और होमगार्ड्स की तैनाती रहेगी। वहीं,  चुनाव को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago