उत्तराखंड में आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी है। करीब 10 दिन की देरी से पहुंचे मॉनसून के बाद राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर रुद्रप्रयाग जिले के लिए अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
मौसम विभाग ने 1 जुलाई के लिए देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मंगलवार को राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। चंपावत में 60 मिमी, देहरादून में 57.8 मिमी, कालसी में 49 मिमी और चकराता में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बावजूद देहरादून का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उफरैंखाल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को विस्तार देने…
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल…
मॉस्को रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…
दुबई जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की…
कोलकाता भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह को कोलकाता…
भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार…