दिल्ली

दिल्ली समेत कई राज्यों में क्यों तेजी से बढ़ रहा तापमान ? मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार ठंड का एहसास बेहद ही कम हुआ है। जनवरी महीने का तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म रहा और फरवरी में तो ठंड बिल्कुल ही गायब रही है। क्लाइमेट डेटा से यह सामने आया है कि कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। भारत में इस बार ज्यादा गर्मी महसूस हुई है। 1,20,000 सालों में सबसे उच्चतम वार्षिक न्यूनतम वैश्विक सतह तापमान दर्ज किया गया।

बता दें कि, जहां जनवरी 2025 का औसत तापमान 19.02°C रहा, जो 1991-2020 के औसत से लगभग 0.1°C अधिक था। वहीं, दिल्ली का जनवरी 2025 का तापमान औसतन 13.62°C था, जो 1991-2020 के औसत से 0.35°C अधिक था। आईएमडी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, इस साल मार्च का महीना साल का सबसे बड़ा गर्म महीना हो सकता है। बता दें कि, दशकों से ही तापमान रुझानों से यह स्पष्ट होता है कि, भारतीय शहरों में लगातार गर्मी बढ़ रही है। हालांकि, शहर में इसका प्रभाव अलग-अलगा है।

वहीं, जिस तरह से तापमान में इजाफा हो रहा है वो चिंताजनक है क्योंकि एक रिसर्च के मुताबिक, तापमान में 2°C तक बढ़ने पर छह प्रतिशत भूमि इतनी गर्म हो जाएगी कि वह रहने योग्य नहीं रहेगी, और बुजुर्गों के लिए तो यह और भी बड़ा खतरा बनेगा। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते तापमान कई समस्याओं का कारण बन रहे हैं, जिनमें शहरी हीट स्ट्रेस, ऊर्जा की कमी, जल संकट और जैव विविधता का नुकसान शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या होगी कप्तान रोहित की रणनीति ? कैसी होगी प्लेइंग 11?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago