चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों ही टीमें आमने-सामने होगी। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। वहीं, कंगारूओं को फंसाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम में क्या बदलाव करेंगे ? देखना अब दिलचस्प होगा क्योंकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ने चार स्पिनरों को खिलाया था जो फैसला सहीं भी साबित हुआ।
वहीं, रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी रणनीति बताई। रोहित ने कहा कि, अगर हम 4 स्पिनरों के साथ उतरना भी चाहे तो हमें सोचना होगी की जगह कैसे बनेगी। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हम यहां के हालात के वाकिफ है।
आपको बता दें कि, आईसीसी टुर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड पिछले 14 सालों में बेहद खराब रहा है। जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आई है भारत को हार का सामना करना पड़ा है अगर 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप को छोड़ दे तो भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराया है। वहीं, सेमीफाइनल में टीम इंडिया जीतती है तो उसकी फाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी।
कुल मैच: 7
भारत जीता: 3
ऑस्ट्रेलिया जीता: 4
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कूपर कोनोली, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन और एडम जाम्पा
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…