देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, काफिले में शामिल हुई बुलेटप्रूफ गाड़ी

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके काफिल में एक बुलेटप्रूफ गाड़ी को शामिल किया गया है। यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिया गया है। विदेश मंत्री की इस ऑपरेशन में काफी अहम भूमिका रही है। इस दौरान उन्होंने कई बार पीएम मोदी के साथ मीटिंग की और मौजूद हालात को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

बता दें कि, कि विदेश मंत्री को मिलने वाली बुलेटप्रूफ गाड़ी सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम होगी। वहीं, इस तरह की कार के कांच काफी ज्यादा मोटे होते हैं, जो कि लैमिनेटेड भी होते हैं ये गोली को अंदर आने से रोकते हैं। जबकि,अगर गाड़ी का टायर पंचर भी हो जाए तो यह 50 से ज्यादा किलोमीटर तक चलने में सक्षम होती है। यह हर तरह के हमले को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाती है।

आपको बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। भारत ने इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया। वहीं, अब भारत और पाकिस्तान के बीच काफी ज्यादा तनाव है, हालांकि अच्छी बात यह है कि दोनों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है और उन्हें एक बुलेटप्रूफ गाड़ी दी गई है।

ये भी पढ़ें:

पंचकूला में निकली गई तिरंगा यात्रा, CM सैनी ने देश के सैनिकों को किया सलाम

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

1 hour ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

2 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

2 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

3 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

3 hours ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

5 hours ago