लाइफस्टाइल

हेयर स्टाइल ऐसा जो बना देगा कूल

हेयर स्टाइल ऐसा जो बना देगा कूल

बॉलीवुड के गानों में और लेखक की कविताओं में अक्सर बालों का जिक्र आता है।

काले, घने, रेश्मी बालों की तारीफ करने वाले बहुत लोग होते हैं, लेकिन इन बालों की कद्र कैसे करें, और इन बालों को अच्छे से कैसे संवारे, आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं…
वैसे तो अधिकतर लोग अपने बालों का एक ही हेयरस्टाइल रखते हैं।

रोज़ाना एक ही तरह का हेयरस्टाइल बनाते-बनाते कई बार बालों को भी नुकसान होता है…

और हम बोर भी हो जाते हैं। तो क्यों ना अपने बालों की केयर करने के साथ-साथ उनकी स्टाइलिंग के लिए भी कुछ खास किया जाए…
इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में,

जो महज 10 सेकंड का समय ही लेता है, लेकिन ये हेरयर स्टाइल आपका लुक एकदम इनहैंस कर देगा…
अब अगर आपने कभी हेयर स्टाइल को लेकर ज्यादा मेहनत नहीं की है, तो हो सकता है कि, आपको थोड़ी मुश्किल हो, ऐसे में शुरुआत आसान हेयर स्टाइल्स से करनी चाहिए।

अब जरूरी थोड़ी है कि, घर में हम बन ठन के नहीं घूम सकते। तो इस आसान और कैजुअल हेयर स्टाइल्स को आप अपना होम हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं।

पहला – मॉर्डन मेसी बन

पहले शुरुआत कुछ आसान हेयरस्टाइल से करते हैं। मेसी बन हमारे नॉर्मल क्लचर वाले जूड़े से थोड़ा सा अलग होता है। इसे बनाने में मुश्किल से आपको 20 सेकंड लगेंगे। यहां एक बात ध्यान रखने की जरूरत है कि इसे बहुत ज्यादा टाइट नहीं करना है। बालों पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ना चाहिए।

कैसे बनाएं-

* सबसे पहले बालों को एक पोनीटेल में बांध लें। पोनीटेल हाई होनी चाहिए और साथ ही साथ इसे इतना टाइट मत कीजिएगा कि सिरदर्द होने लगे।
* अब पोनीटेल वाले अपने बालों को ट्विस्ट करें और राउंड बनाएं। जहां पर आपने रबरबैंड या स्क्रंची लगाया है उसके चारों और लपेट लें।

इसे हमें नॉर्मल स्लाइड पिन नहीं बल्कि जूड़ा पिन से बांधना है। ऐसा करने पर आपके बालों के टूटने का खतरा भी कम होगा और साथ ही साथ बाल पफी भी लगेंगे।

आप चाहें तो सामने एक हेयरबैंड लगा सकती हैं तो घर के काम करने में सहूलियत होगी। बालों में थोड़ा और वॉल्यूम दिखे इसके लिए पेंसिल या पेन से ऊपर की तरफ के बाल थोड़े निकाल सकती हैं।

हेयर स्टाइल और बालों पर की गई एक रिसर्च बताती है कि, ऐसे हेयर स्टाइल्स जिसमें बाल टाइट बंधे हों और पीछे की ओर जा रहे हों, वो लगातार लंबे समय तक किए जाएं तो आपके बालों की जड़ों को नुकसान होता है। इसे traction alopecia कहते हैं।

ये हेयर लॉस ट्रॉमा के कारण होता है, यहां ट्रॉमा मतलब हेयर फॉलिकल का डैमेज होना है। कई बार हम अपने बालों का हेयर स्टाइल इसलिए भी नहीं बनाते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि वो समय लेंगे या फिर वो हेयर स्टाइल हमारे लिए सही नहीं होंगे… लेकिन ऐसा नहीं है..

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

17 minutes ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

25 minutes ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

51 minutes ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

1 hour ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

3 hours ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

4 hours ago