दिल्ली

द्वारका में 30 बच्चों को स्कूल में नहीं दी एंट्री, केजरीवाल के दिल्ली CM रेखा गुप्ता से सवाल..

दिल्ली में बीजेपी ने 27 सालों बाद सत्ता में वापसी कर तो ली है लेकिन पिछले कुछ महीनों से सरकार के फैसलों को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सरकार को घेर रही है चाहे वो निजी स्कूलों में फीस बढ़ाने का मुद्दों हो या फिर महिलाओं को 2500 देने की बात हो, आम आदमी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक सरकार को घेर रही है अब तक आतिशी, संजय सिंह, राघव चड्ढा, मनीष सिसोदिया बीजेपी से सवाल करते हुए नजर आ रहे थे लेकिन अब दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से सवाल करते हुए नजर आ रहे है अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटऑफ X पर ट्वीट किया और उन्होंने लिखा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि छात्रों को स्कूल जाने नहीं दिया गया हो
दरअसल दिल्ली के द्वारका स्थित DPS स्कूल में बढ़ी हुई फीस नहीं भरने के बाद 30 छात्रों को स्कूल में एंट्री नहीं दी अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में सीएम रेखा गुप्ता से पूछा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि स्कूल के बाहर बाउंसर को खड़ा किया गया है और बच्चों को स्कूल के अंदर एंट्री नहीं दी बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि- शिक्षा निदेशालय डीओई की ओर से स्वीकृत फीस 93 हजार 400 रुपये सलाना तय की गई थी लेकिन अब स्कूल प्रशासन एक लाख 95 हजार रुपये की फीस की मांग कर रहा है और जब फीस जमा नहीं कराई तो बच्चों को स्कूल में एंट्री नहीं दी गई
हालांकि इससे पहले भी सीएम रेखा गुप्ता के पास निजी स्कूलों की मनमान की कई शिकायतें आई थी जिसके बाद उन्होंने अपने आवास पर बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात की और कई स्कूलों को लाइसस भी रद्द किए थे लेकिन द्वारका के स्कूल में बच्चों को एंट्री नहीं मिलने पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछे है हालांकि केजरीवाल के सवाल पर दिल्ली बीजेपी नेताओं का कहना है कि- जिन भी स्कूलों के खिलाफ शिकायत आई है उनके खिलाफ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्शन लिया है और कई स्कूलों के लाइसेंस को भी रद्द किया है साथ ही उन्होंने केजरीवाल के उस ट्वीट का जिक्र किया और कहा कि आम आदमी पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं है इसलिए आम आदमी पार्टी सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक कर रही है लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.. ।

admin

Recent Posts

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

1 hour ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

1 hour ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

1 hour ago

Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…

1 hour ago