उत्तर प्रदेश

TIRANGA YATRA: लखनऊ में ‘भारती शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन, प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ, बहादुर जवानों और PM मोदी का किया अभिनंदन।

TIRANGA YATRA: लखनऊ में ‘भारती शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन

भारतीय सेना के शौर्य, वीरता और अदम्य साहस को हम कभी नहीं भूल सकते है। जिसका उदाहरण हालही में भारतीय सेना ने पेश किया है। पहलगाम आतंकी हमले की गुस्ताखी को भारतीय सेना ने जो मुंहतोड़ जवाब दिया है, वो देश के लिए गौरव का प्रतीक है। और ऐसे में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मना रही है… इसी कड़ी में मंगलवार को लखनऊ में भी भारती शौर्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया… इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘तिरंगा’ भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। इसिलिए आज लखनऊ में आयोजित ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है… सीएम योगी ने कहा कि, अपने सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने और आदरणीय प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है…

जिसका उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सभी प्रदेश वासियों की ओर से सेना और आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करना है…इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पूरी दुनिया ने भारत की सेना के बहादुर जवानों के पराक्रम और शौर्य का लोहा माना है…

वहीं, सीएम योगी ने कहा कि, भारत के बहादुर जवानों ने दुनिया भर को संदेश दे दिया है कि, अगर कोई छेड़ेगा तो फिर उसको छोड़ेंगे नहीं…। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हिमाकत का स्पष्ट जवाब दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए जरूरी है कि हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ कार्य करें…। जब 140 करोड़ भारतीय किसी काम को करने की ठानेंगा तो दुनिया की कोई ताकत भारत के आगे नहीं टिक पाएगी।

सीएम योगी ने दुश्मन देशों को धमकाते हुए कहा कि, जो भी भारत की तरफ उंगली उठाकर देखेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा…उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है और पिछले 70 75 वर्षो में उसने केवल और केवल आतंकवाद के बीज बोए है। और पाकिस्तान ने केवल अपनी विफलता की ही कहानी दुनिया को बताई है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खेल मंत्री गिरीश यादव, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यसभा सांसद बृजलाल, संजय सेठ, विधायक पंकज सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

https://youtu.be/WUlpPmNA0Rw

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

9 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

9 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

9 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

10 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

10 hours ago