दिल्ली

CM रेखा गुप्ता के खिलाफ किसने लगाए POSTER ? बस अब 3 दिन और…

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता लगातार बीजेपी सरकार से सवाल कर रहे है कि महिलाओं के खाते में कब 2500 रुपये आएगे इसको लेकर दिल्ली में राजनीति अपने चरम पर है। हर दिन आम आदमी पार्टी के नेता बीजेपी को याद दिलाने के लिए कभी मार्च निकाल रहे है तो कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम रेखा गुप्ता से सवाल कर रहे है लेकिन अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के अलग-अलग फ्लाईओवर जाकर बीजेपी के खिलाफ पोस्टर लगाए और उस पोस्टर में लिखा था अब बस सिर्फ 3 दिन और..

पोस्टर में लिखा था महिलाओं को सिर्फ 3 दिन बाद क्या 2500 रुपये मिलेंगे ? दरसअल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था और कहा था कि दिल्ली की महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपये मिलेंगे और उनके खाते में पैसे पहुंचेंगे लेकिन अब जब 3 दिनों का समय बचा है आम आदमी पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगा कर बीजेपी को याद दिला रहे है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गए पोस्टर पर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार सभी वादों को पूरा करेगी और आम आदमी पार्टी के नेताओं को हमे याद करने की जरूरत नहीं है दिल्ली की जनता से किया हर वादा पूरा होगा दरसअल हाल ही में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार के खजाना खाली की बात कही थी जिसके बाद से आम आदमी पार्टी के नेता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी दिल्ली की महिलाओं की तरफ से सीएम रेखा गुप्ता से सवाल कर रहे है।

हालांकि, दिल्ली में महिलाओं को लेकर इसलिए सियासत भी होना लाजमी है क्योंकि दिल्ली में महिला वोटर की संख्या करीब 45 फीसदी है और ये 45 फीसदी वोटर की सरकार बनाने में अहम भूमिका होती है और आम आदमी पार्टी का कोर वोटर भी दिल्ली की महिलाएं रही है और ऐसे में अब बीजेपी के सामने ये बड़ी चुनौती है की महिलाओं के खाते में कैसे 2500 रुपये पहुंचेंगे साथ ही तमाम जो वादे स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को लेकर बीजेपी ने वादे किए है उन्हे पूरा करना साध ही वोटर को बांध कर रखना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि 27 सालों के बाद दिल्ली में बीजेपी की एंट्री हुई है।

ये भी पढ़ें:

सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास का फैसला

krant Nama

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago