PATNA: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बिहार में चल रहे PMAY, मेट्रो और नगर विकास योजनाओं की प्रगति पर संतुष्टि जताई

PATNA: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बिहार में चल रहे PMAY, मेट्रो और नगर विकास योजनाओं की प्रगति पर संतुष्टि जताई

PATNA: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हाल ही में पटना दौरे पर रहे, इस दौरान वे बिहार में चल रही शहरी योजनाओं की प्रगति संतोषजनक दिखे। उन्होंने कहा कि, PMAY 2.0 के तहत बिहार को 50,000 नए आवासों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही उन्होंने पटना मेट्रो की भी जानकारी दी।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने अपने चार मार्च 2025 के एक दिवसीय बिहार दौरे के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), मेट्रो प्रोजेक्ट, अमृत योजना और पीएम ई-बस सेवा सहित कई विकास योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया.

पटना स्थित राजकीय अतिथिशाला में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पटना स्थित राजकीय अतिथिशाला में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहरी विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि, बिहार में चल रही शहरी योजनाओं की प्रगति संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY 2.0) के तहत बिहार को 50,000 नए आवासों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। अगले पांच वर्षों में आवश्यकता के अनुसार आवासों का सत्यापन किया जाएगा और जरूरत के अनुसार उन्हें स्वीकृत किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की पटनावासियों के लिए एक बड़ी घोषणा

पटना वासियों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि अगस्त 2025 तक पटना मेट्रो की पहली लाइन शुरू हो जाएगी। ये लाइन आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक 6.2 किलोमीटर लंबी होगी और शहर के यातायात को सुगम बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि, पटना मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है.. और सरकार इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न शहरों के लिए 500 नई बसें भी स्वीकृत की गई हैं, जिससे बिहार के शहरी परिवहन को और मजबूत किया जाएगा

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत बिहार में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और प्रयुक्त जल प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने 269.44 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि का उपयोग शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जल निकासी को बेहतर बनाने और ठोस कचरे के उचित निपटान के लिए किया जाएगा

बिहार के शहरी परिवहन को और मजबूत किया जाएगा

इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार भी उपस्थित रहे। इसके अलावा बुडको (बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर, अपर सचिव वर्षा सिंह, अपर सचिव विजय कुमार मीणा सहित विभिन्न परियोजनाओं के निदेशक और वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर विकास से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई और अधिकारियों को योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

केंद्रीय मंत्री के दौरे के बाद यह साफ हो गया है कि, बिहार के शहरी विकास को अब और तेज गति मिलने वाली है। पटना मेट्रो, प्रधानमंत्री आवास योजना, ई-बस सेवा और स्वच्छता मिशन जैसी योजनाओं से बिहार के शहरों को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं…

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

10 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

12 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

13 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

13 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

13 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

14 hours ago