Uncategorized

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम से ही भारतीय टीम ने इस विश्वकप में अपना आगाज किया था और इंग्लैंड भी यहां मुकाबले खेल चुकी है। पिच पर हल्की घास भी देखने को मिली है।

वहीं, भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का मानना है कि इसके बावजूद मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है। वानखेड़े की पिच स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है और इसकी छोटी बाउंड्री भी बड़े स्कोर बनाने की संभावना बढ़ा देती है। दोनों ही टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज होने के कारण फैंस को रन बरसने की उम्मीद है।

बता दें कि, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोश बटलर जब भी इस मैदान में उतरते है तो उनके खेलने का मिजाज बिल्कुल बदल जाता है। हालांकि, इस विश्वकप में उनका बल्ला अब तक शांत है लेकिन बटलर इस मैच में अपना रूख बदल सकते है और उन्हें रोकना आसान नहीं होगाष

भारत और इंग्लैंड के बीच हाई वोल्टेज सेमीफाइनल में बटलर को रोकने के लिए टीम इंडिया को उन्हें जल्दी आउट करना पड़ेगा। अगर बटलर को शुरुआत में लय मिल गई, तो वह इस मैदान पर तेजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

बटलर के खिलाफ सबसे अच्छा विकल्प यही है कि उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर चौथे-पांचवें स्टंप की लाइन पर लगातार गेंदबाजी की जाए। इस लाइन पर उन्हें ड्राइव या कट खेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जहां गलती की संभावना काफी बढ़ जाती है। हाल के मैचों में बटलर को इसी एरिया में स्लाइस शॉट खेलते या आउट होते देखा गया है।

वहीं, अगर हम बात ओवरऑल T20 हेड-टू-हेड में भारत का रिकॉर्ड ज्यादा शानदार है, जिसमें इंग्लैंड के 12 के मुकाबले 17 जीत शामिल हैं, जिसमें उनकी पिछली सात में से छह घरेलू जमीन पर मिली हैं।

भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago