Categories: Uncategorized

TATA ने भारत में शुरू किया ‘हाइड्रोजन ट्रकों’ का ट्रायल, नितिन गडकरी ने किया फ्लैग-ऑफ

देश की सबसे बड़ी परिवहन उत्पादन कंपनी टाटा मोटर्स ने भारत में पहली बार हाइड्रोजन से चलने वाले हेवी-ड्यूटी ट्रकों का ट्रायल शुरू किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि और ऐतिहासिक कदम है उन परिवहनों के लिए जो लॉन्ग-डिस्टेंस कार्गो ट्रांसपोर्टेशन को ज्यादा टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाते है। इस ट्रायल को 4 मार्च 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, जो भारत के परिवहन क्षेत्र को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है। इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि यह भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगा। ऐसे इनोवेटिव प्रयास लॉन्ग-हॉल ट्रांसपोर्ट को ज्यादा टिकाऊ बनाएंगे और हमें कम कार्बन उत्सर्जन वाले भविष्य की ओर ले जाएंगे। मैं टाटा मोटर्स को इस क्रांतिकारी कदम के लिए बधाई देता हूं, जो भारत में हरित और स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इन ट्रकों की टैस्टींग भारत के प्रमुख मालवाहक मार्गों पर किया जाएगा, जिनमें मुंबई, पुणे, दिल्ली-एनसीआर, सूरत, वडोदरा, जमशेदपुर और कलिंगनगर शामिल हैं। ताकि पुरी संतुष्टि होने के बाद ही परिवहनों को सड़कों पर उतारा जाए और अगले 24 महीनों तक यह ट्रायल जारी रहेगा जिसमें 16 आधुनिक हाइड्रोजन ट्रकों को अलग-अलग कैपेसिटी और कॉन्फिगरेशन इन ट्रकों में हाइड्रोजन इंटरनल (H2-ICE) और फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी (H2-FCEV) का इस्तेमाल किया गया है।

इस ट्रायल में जिस ट्रक इस्तेमाल किया जा रहा हैं, वे टाटा मोटर्स की हाइड्रोजन मोबिलिटी टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उदाहरण हैं। इनमें दो प्रकार की टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है एक हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन (H2-ICE) और दुसरी हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (H2-FCEV) इसमें टाटा प्राइमा H.55S ट्रक के दो वेरिएंट शामिल हैं. इन ट्रकों की ऑपरेशनल रेंज 300 से 500 किलोमीटर तक होगी। इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह टिकाऊ, किफायती और हाई-परफॉर्मेंस ट्रांसपोर्टेशन को संभव बना सके।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

57 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago