Uncategorized

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार यानी आज 6 मार्च से शुरू हो गया है। पर्यटन विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 7 बजे से श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

चारधाम यात्रा इस साल 19 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि यात्रा शुरू होते ही अलग-अलग तिथियों पर चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालु 6 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि इससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा और सुरक्षा व व्यवस्थाओं को संभालना आसान होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को आधार कार्ड के जरिए पंजीकरण की सुविधा दी गई है, जबकि विदेशी श्रद्धालु ई-मेल आईडी के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जो लोग ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाएंगे, उनके लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की गई है। यह सुविधा 17 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए ऋषिकेश (Rishikesh) के ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार (Haridwar) के ऋषिकुल मैदान और विकासनगर (Vikasnagar) में विशेष पंजीकरण काउंटर बनाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने 24 घंटे चलने वाला टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 भी जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके यात्री रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग और अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन के मुताबिक चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। यात्रा मार्ग, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago