Uncategorized

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए अपने तेवर, मार्च में तेजी से बढ़ेगा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में फरवरी महीने में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। मार्च आने से पहले ही पारा तेजी से ऊपर जाने लगा है। तेज धूप निकलने से दिन में लोगों के पसीने छूटने लगे है। हालात यह है कि, फरवरी में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आज यानि शनिवार को दिल्ली में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, मार्च के पहले हफ्ते में तापमान में तेजी से इजाफा होगा। इस बार फरवरी का महीना बीते 3 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा। दिल्ली में औसतन अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रहा। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने का अनुमान हैं।

बता दें कि, बीते कई दिनों से दिल्ली एनसीआर में मौसम शुष्क बना हुआ हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 28 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा। आसमान एकदम साफ़ हैं और सुबह से ही धूप निकल चुकी है। जैसे -जैसे दिन चढ़ने के साथ ये धूप और तेज हो जाएंगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा।

वहीं, दिल्ली में 18-20 किमी प्रति घंटे के रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं। मार्च महीने में भी राजधानी के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने अनुमान हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर डाले तो मार्च के पहले हफ्ते में ही राजधानी का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। अगले एक हफ्ते में कहीं कोई बारिश या बादलों के आने की संभावना नहीं है। बता दें कि, मौसम के ये तेवर देखकर लग रहा है कि इस बार दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ सकती है।

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago