उत्तराखण्ड

Uttarakhand: CM धामी की जिलाधिकारियों के साथ बैठक, विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए निर्देश, “प्रदेश का समग्र विकास करने के लिए उठाएं कदम”

Uttarakhand: CM धामी की जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सोमवार को उत्तराखंड शासकीय आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जिलाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि, शासकीय आवास पर जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रदेश के समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को प्रदेश का समग्र विकास करने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने की बात कही है।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि, विकसित भारत का निर्माण करने के लिए विकसित उत्तराखंड और इसके लिए विकसित जनपद का होना बेहद आवश्यक है। इसी लक्ष्य के तहत सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को तीव्र गति से लागू करना बेहद जरूरी है और इसी को लेकर उन्हें बैठक के दौरान निर्देश भी जारी कर दिए गए है। वही आपको बता दें कि बैठक के सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों की बात सुनी और उनसे भी उनके सुझाव जाने।

वही सीएम धामी ने इस मौके पर जिलाधिकारियों को ये निर्देश भी दिए कि, प्रदेश के जल स्त्रोतों की सुरक्षा एवं स्वच्छता के लिए प्रत्येक जिले में अमृत सरोवरों, बावड़ी और नौलों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए… साथ ही 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को प्रभावी रूप से लागू करते हुए बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

इतना ही नहीं बैठक में सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को रिचार्जिंग वेल को बढ़ावा देने और मानसून को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखने के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष पूरे होने पर राज्य स्तर पर विशेष आयोजन करवाए जाएं,,, साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं… जिससे युवाओं में देशभक्ति और सैन्य पराक्रम की भावना जागृत हो। और बच्चों को भी भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम के बारे में ज्यादा से ज्यादा पता चले।

इन सबके अलावा सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 से संबंधित जानकारी सभी सरकारी कार्यालयों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago