देश

कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। बारिश के चलते दिल्ली एनसीआर के तापमान में भारी गिरावट आई है जिससे ठंड और बढ़ गई है। वहीं, हवा चलने वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है, सड़के बंद हो गई है। उत्तराखंड के नैनीताल, अलमोड़ा, उत्तरकाशी, मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

बता दें कि, शनिवार सुबह आसमान साफ नजर आया और लोगों को तेज हवाओं से भी राहत मिली लेकिन ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच बनी हुई है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई है जिसके चलते 565 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। जबकि, 4800 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है। मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में और भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके साथ कई इलाकों के लिए घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago