उत्तर प्रदेश

Meerut: घर में एक के बाद एक निकले 52 सांप, परिवार के लोगों में दिखा दहशत का माहौल, मामले की जांच में जुटे वन विभाग के अधिकारी

Meerut: घर में एक के बाद एक निकले 52 सांप

कभी कहीं दबा हुआ सोना निकलता है तो सभी लोग खुश होते हैं… और इस सोच विचार में लग जाते हैं कि, आखिर इसका किया क्या जाए। वहीं अगर सोने की जगह कोई शव या कंकाल बरामद हो तो तफ्तीश शुरू हो जाती है… और लोग इस जांच में जुट जाते हैं कि, आखिर ये यहां कैसे आई और अन्य कानूनी प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है… और देखते ही देखते ये भी पता नहीं चलता कि, कब ये बला आपके गले की फांस बन जाती है…

लेकिन चलिए ये तो बात हुई कंकाल की, लेकिन अगर जमीन के अंदर से कुछ ऐसा निकलने लगे जो आपको खुद कंकाल बनाने में लगा हो, तो अवश्य ही घबराने की बात है… और अगर जमीन के अंदर से निकले सांप जो आपकी जिंदगी को मौत का मात्तम भी दे सकते हैं। और वाकई में आप मेरा यकीन कीजिए… मैं आपको कोई कहानी नहीं बता रही हूं और ना ही आपको ड़राने की कोशिश कर रही हूं।

जी हां अब जो मैं आपको बताने वाली हूं, वो बिल्कुल सच्ची घटना पर आधारित है… और ये घटना है मेरठ के लावड़ में दौराला थाना क्षेत्र के समौली गांव की। जहां समौली गांव के निवासी महफूज सैफी के घर में रविवार को एक के बाद एक कई सांप निकलने से परिवार में दहशत फैल गई। स्वजन ने किसी तरह सांप मारकर उन्हें दबा दिया, लेकिन देर रात तक भी सांपों के निकलने का सिलसिला जारी रहा।

महफूज ने बताया कि रविवार को वो अपने घर में गया तो उसने एक सांप देखा। सांप लगभग एक से डेढ़ फीट का था। देखते ही देखते सांप निकलने शुरू हो गए। बताया कि, रात नौ बजे तक लगभग 52 सांप निकल चुके थे, जिन्हें वे मारकर गड्ढे में दबा चुके थे। सांप कहां से आए इसको लेकर उन्हें जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि, इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी है। सांप निकलने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वहीं पर्यावरणम संस्था के अध्यक्ष और सर्प विशेषज्ञ आदित्य तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि से ये पानी वाला सांप (चेकर्ड कीलबैक वाटर स्नेक) प्रतीत हो रहा है। ये जहरीला नहीं होता है। एक स्वस्थ्य मादा 40 से 50 अंडे दे सकती है। इनका रेस्क्यू किया जाना चाहिए, जिसके लिए सुरक्षित दूरी से इन पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

समौली में एक से दो मादा के अंडे दिए जाने की संभावना है, इसलिए यहां इतनी बड़ी संख्या में सांप मिले है। जिस जगह यह सांप होता है वहां पर इनके पनपने की खासी संभावना रहती है।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सांप वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित जीव है। मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। वही उन्होंने ये भी बताया कि सांप समेत किसी भी वन्यजीव को लेकर सूचना वन विभाग के किसी भी अधिकारी को जरूर देनी चाहिए।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

BJP में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने की PM की तारीफ, केजरीवाल पर बोला तीखा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अचानक बड़ा राजनीतिक…

2 hours ago

हाई से अब इतनी सस्ती हुई चांदी, जानिए क्या है सोना-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम…

3 hours ago

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

19 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

23 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

1 day ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

1 day ago