उत्तर प्रदेश

एक और ‘सोनम’: प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति को मरवा डाला, शादी से पहले ही…; हत्याकर पत्नी ने रची ऐसी कहानी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामला गंगीरी थाना क्षेत्र के नगला हिमाचल गांव का है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी, जो रिश्ते में उसका देवर लगता है, के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम भी दे डाला। मृतक की पहचान ऋषि कुमार (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से एक ट्रक ड्राइवर था। 17 जून की रात को जब ऋषि काम से घर लौटा, उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, वह बेहद चौंकाने वाली थी। मृतक ऋषि की शादी दो साल पहले हुई थी। परिवार में वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बीच के भाई सोनू की शादी नहीं हुई है जबकि सबसे छोटा भाई राहुल विवाहित है। मां-बाप की मौत पहले ही हो चुकी थी और पूरा परिवार ऋषि पर ही निर्भर था। पुलिस के अनुसार, ऋषि की पत्नी के शादी से पहले ही अपने पति के चचेरे भाई से अवैध संबंध थे। शादी के बाद भी यह संबंध बना रहा, और दोनों ने मिलकर ऋषि को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल ने प्रेस को बताया कि 17 जून की रात ऋषि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में पत्नी टूट गई और उसने अपने प्रेमी व देवर के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह अपने पति से परेशान थी और प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती थी। दोनों ने मिलकर पहले हत्या की योजना बनाई और फिर उसे अंजाम दिया।

फिलहाल महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसका प्रेमी फरार है, जिसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। इस मामले ने एक बार फिर उस खौफनाक ट्रेंड को उजागर कर दिया है, जिसमें पत्नियां अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे समाज में रिश्तों की गिरती साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि ऋषि मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो पूरे परिवार का ख्याल रखता था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसके साथ इस तरह की साजिश रची जा सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश भी जारी है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और लोग आरोपी प्रेमी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह मामला एक बार फिर से चेतावनी देता है कि आधुनिकता की आड़ में पनप रहे अवैध रिश्ते किस हद तक खतरनाक हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Vishal Singh

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago