Uncategorized

मौत को दिया चकमा ! 2 बार चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में गिरी महिला, तीसरी बारी में चढ़ गई

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की जान उस समय खतरे में पड़ गई जब वह चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में फिसल गई। मिली जानकारी के मुताबिक महिला यात्री पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरी थी। उसी दौरान ट्रेन चलने लगी। ट्रेन के अंदर उसका छोटा बच्चा अकेला था। बच्चे को अंदर अकेला देखकर महिला घबरा गई और दौड़कर ट्रेन पकड़ने लगी।

ट्रेन पकड़ने की कोशिश में वह पहली बार फिसलकर गिर गई। फिर दोबारा हैंडल पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथ छूट गया और वह प्लेटफॉर्म पर घिसटते हुए फिर गिर गई। अच्छी बात यह रही कि वह ट्रेन के पहियों के नीचे नहीं आई। दो बार गिरने के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं छोड़ी और तीसरी कोशिश में किसी तरह ट्रेन के कोच में चढ़ने में सफल हो गई।

वहीं, सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि प्लेटफॉर्म पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की और न ही ट्रेन की चेन खींची। लोग सिर्फ खड़े होकर वीडियो और तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने उस महिला की मदद नहीं की।

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है। रेलवे ने साफ चेतावनी दी है कि कभी भी चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश न करें। अगर आपका कोई सामान या परिवार का सदस्य ट्रेन में रह जाए, तो तुरंत स्टेशन मास्टर या RPF को सूचना दें। रेलवे का कहना है कि एक पल की जल्दबाजी आपकी जान के लिए खतरा बन सकती है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

53 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago