स्पोर्ट्स

आज से भारतीय टेस्ट टीम में ‘शुभमन युग’ की शुरुआत, क्या होगी भारत की प्लेइंग 11 ?

भारतीय टेस्ट टीम में आज से ‘शुभमन युग’ की शुरूआत होने जा रही है। आज से इंग्लैड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। लीड्स के हेडिंग्ले में होने वाले इस मैच का पहला दिन युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए काफी अहम होगा। वहीं इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI कैसी होगी, इस पर भी सस्पेंस है। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम में नंबर 3, नंबर 6 के बल्लेबाज को लेकर भी काफी सस्पेंस नजर आ रहा है। अब ये देखना होगा कि भारतीय कप्तान किस प्लेइंग 11 के साथ इंग्लैंड के सामने उतरते है।

बता दें कि, रोहित, विराट और अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। वहीं, उन्होंने अबतक 32 टेस्ट मैच खेल है लेकिन शुभमन ने अधिकतर टेस्ट मुश्किल पिचों पर ही खेले है। वहीं इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI कैसी होगी, इस पर भी सस्पेंस है जबकि, नंबर 3 और 6 पर 5 नाम है लेकिन उसमें से सिर्फ दो नामों को चुनना है। इनमें करुण नायर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, अभिमन्यु ईश्वरन और नीतीश रेड्डी शामिल हैं। नंबर 8 पर टीम को शार्दुल ठाकुर, नीतीश रेड्डी या फिर कुलदीप यादव में से किसी एक को चुनना होगा। नीतीश रेड्डी को ऑलराउंडर के तौर पर तीसरे विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है।

लीड्स की प‍िच पर स्प‍िनर्स को भी मदद मिल सकती है, ऐसे में भारतीय टीम 2 स्प‍िनर के साथ उतरी तो इंग्लैंड टीम पर भारी भी पड़ सकती है। अब सवाल ये है कि क्या कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में शामिल रवींद्र जडेजा के साथ शामिल किया जाएगा या नहीं?

वहीं, अगर हम बात कर लें इंग्लैंड की टीम की तो भारत के लिए यहां एक अच्छी बात ये है कि, अब इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक पहले जैसा नहीं है। ब्रॉड और जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज गेंदबाद संन्यास ले चुके है। इंग्लिश टीम के पास गेंदबाजी अनुभव की कमी है। जबकि, प्रमुख गेंदबाज मार्क वुड और ओली स्टोन चोट के कारण बाहर है।

जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन जो 4 साल बाद लौटे है लेकिन पहले टेस्ट से दोनों गेंदबाज बाहर रहेंगे। टीम ने सीरीज के पहले मैच के ल‍िए ब्रायडन कार्स और जॉश टंग को शामिल किया है, जिनके पास सिर्फ 8 टेस्ट का संयुक्त अनुभव है। वहीं, ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने अब तक सिर्फ 1 टेस्ट खेला है। टीम में कोई पक्का पांचवां गेंदबाज नहीं है, ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स को शायद खुद ज्यादा ओवर डालने पड़ें। ऐसे में अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

लीड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर

क्रिकइंफो द्वारा बताई गई भारत की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, 2. केएल राहुल, 3. बी साई सुदर्शन, 4. शुभमन गिल (कप्तान), 5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6. करुण नायर, 7. रविंद्र जडेजा, 8. शार्दुल ठाकुर/रेड्डी/कुलदीप, 9. प्रसिद्ध कृष्णा, 10. जसप्रीत बुमराह, 11. मोहम्मद सिराज

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

12 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

13 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

14 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

14 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

15 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

15 hours ago