मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में गुना-शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। यह बस महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम तीर्थयात्रा पर जा रही थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। यात्रियों ने बस के नीचे से धुआं उठते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत बस को रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी 30 यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन आगजनी की वजह से बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर का कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया है और उन्हें उनके घर वापस भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…