देश

इंदौर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व गृहमंत्री की बेटी ने गंवाई जान

मध्यप्रदेश के इदौर शहर में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के रालामंडल बायपास पर एक तेज रफ्तार नेक्सॉन कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं, इस हादसे में पूर्व गृहमंत्री और प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर और एक अन्य युवक मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक युवती जिसका नाम अनुष्का है वो गंभीर रूप से घायल हो गई है। फिलहाल वो अस्पलात में भर्ती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार होकर प्रेरणा अपने चारों दोस्त के साथ घूमने निकली थी। शुक्रवार तड़के करीब 4-5 बजे के बीच रालामंडल बायपास पर उनकी कार बेकाबू होकर एक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago