नूंह में श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस में लगी आग, 9 लोग जिंदा जले… सवार थे करीब 60 यात्री

नूंह जिले में स्थित गांव धुलावट के पास चलती बस में आग लगने से नौ लोग जिंदा जल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार करीब 60 लोगों में 20 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलसे हैं, जिसमें कई बच्चे और महिलाएं भी हैं। हादसा रात करीब पौने दो बजे हुआ। बस में पंजाब के होशियार पुर तथा चंडीगढ़ में रहने वाले लोग सवार थे। एक टूरिस्ट कंपनी की बस को सात दिन के लिए बुक कर धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए निकले थे। मथुरा और वृंदावन से चंडीगढ़ जाते वक्त हादसा हुआ। हादसे में झुलसी सरोज पुंज, पूनम ने बताया कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में जैसे ही बस केएमपी पर धुलावट गांव की सीमा में पहुंचे तभी एक बाइक सवार युवक ने बस के आगे बाइक को लगाकर रुकवाया और बताया कि बस के पिछले हिस्से में आग लगी हुई है।

आग की लपटें देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बस के शीशे तोड़ श्रद्धालुओं को निकाला। बस रुकते ही आग ने पूरी बस को चपेट में लिया। कुछ लोग गेट तथा कुछ शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए। पास के गांव के लोगों ने भी मदद की। पीछे बैठे आठ लोग बस से नहीं निकल पाये और जिंदा जल गए।

सूचना पाकर मौके पर शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी जितेंद्र, डीएसपी मुकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी पहुंच गए। जहां उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भेज दिया। आठ शवों को नल्हड़ मेडिकल कालेज के शव ग्रह में रखवा दिया गया। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तक तक आग बुझ चुकी थी।शहर के शालीमार नगर के रहने वाले कृष्ण भक्त राकेश शर्मा बस से भक्तों को दर्शन कराने वृंदावन, मथुरा और वाराणसी ले गए थे। राकेश शर्मा हर साल बस से भक्तों को दर्शन कराने ले जाते हैं। इस बार भी वह 10 मई को बस भक्तों को ले गए थे। दर्शन करने के बाद वापस लौटते समय बस में आग लग गई। इस हादसे में अभी तक पांच भक्तों की मौत की सूचना है और कुछ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। शर्मा के बेटे और पत्नी की भी मौत की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक ज्यादातर भक्त शालीमार, गौतम नगर और धोबीघाट के है। एक परिवार लुधियाना से भी गया था। इस हादसे की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। वो राम दर्शन के लिए अयोध्या भी गए थे। राकेश शर्मा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। नौ साल की बच्ची की भी मौत हो गई है बस में सवार राकेश के अनुसार बस में 60 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें तीन-चार बच्चे भी शामिल हैं। जकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नलहड़ में 9 डेड बॉडी आ चुकी है जिसमें 6 फीमेल और तीन मेल है.

admin

Recent Posts

भारतीय हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर छिड़ा विवाद, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की नई जर्सी लॉन्च की है।…

8 minutes ago

Raksha Bandhan 2026: राखी भेजने से पहले जान लें नए स्पीड पोस्ट नियम, 1 अगस्त से बदलेगी India Post की रेट लिस्ट

नई दिल्ली अगर आप अपने जरूरी कागजात, बैंक पासबुक या रक्षाबंधन पर राखी भेजने के…

60 minutes ago

अद्वितीय है महर्षि सांदीपनि आश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अद्वितीय है महर्षि सांदीपनि आश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

60 minutes ago

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा…

1 hour ago

मासूम को गोद में लेकर घंटों इंतजार करती रही दहेज प्रताड़ना पीड़िता, वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मासूम को गोद में लेकर घंटों इंतजार करती रही दहेज प्रताड़ना पीड़िता, वन स्टॉप सेंटर…

1 hour ago

भोपाल में किसानों का आंदोलन खत्म, मूंग खरीद पर सरकार के आश्वासन के बाद बनी सहमति

भोपाल मध्य प्रदेश में मूंग खरीद पर सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बन…

1 hour ago