‘मेरी शहीद दादी, पिता को देशद्रोही बोलेंगे तो क्या मैं चुप रहूंगी’, प्रियंका गांधी का बीजेपी पर जमकर हमला

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी मुद्दों और कांग्रेस के खिलाफ चल रहे आलोचना पर खुलकर बात की. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि हमारे परिवार के बारे में जितने भी अपशब्द बोले जाएं, उस पर हम चुप रहें. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आप चाहते हैं कि आप हमारे शहीद पिता और दादी को देशद्रोही कहें और हम चुप रहें. ये तो आपके फायदे की बात है.’

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे परिवार ने अगर देश के लिए कुर्बानी दी है, तो क्या हमको शर्म आनी चाहिए? हम क्यों चुप रहें, मैं बोलूंगी. मुझे बहुत गर्व है कि मेरी दादी जी ने देश के लिए 33 गोलियां खाई हैं, इस देश के लिए मेरे पिता जी शहीद हुए हैं, मैं बोलूंगी.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘मोदी जी किसी भी इंटरव्यू में वोटों को लेने के लिए रो जाते हैं, क्या वो इमोशनल पिच नहीं है, हम बोलते हैं तो इमोशनल पिच कहा जाता है. हम तो सच्चाई कह रहे हैं. मैं तो 19 साल की उम्र में अपने पिता के टुकड़े घर लाई थी. मैं क्यों ना बोलूं.’

उन्होंने बीजेपी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा, ‘आप बोलेंगे कि मेरे पिता जी ने कानून बदले, इंदिरा जी की विरासत को बिना टैक्स के लेने के लिए कानून बदले…क्या बकवास है. आप झूठ पर झूठ फैलाएं और हम चुप रहें? मुझे अपने परिवार पर बहुत गर्व है और मुझे बिल्कुल कोई शर्मिंदा नहीं करेगा.’

प्रियंका गांधी ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं गांव-गांव में जाती हूं. गांव की एक महिला ने मुझे रोका. मैं रुकी और खिड़की के बाहर दोनों हाथों को निकालकर वो मेरे सिर पर रखकर बोली- विजयी भवः, मुझे रोना आ गया क्योंकि इनके साथ हमारा ये रिश्ता है. ये रिश्ता मोदी जी कभी नहीं समझ पाएंगे. जब हम संकट में रहे हैं, तो अमेठी और रायबरेली की जनता हमारे साथ खड़ी रही है. हम ये बिल्कुल नहीं भूल सकते.’

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

8 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

8 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

8 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

11 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

12 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

12 hours ago