CM अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिलने के बाद बोले सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद कहा कि सीएम केजरीवाल से उनकी आधे घंटे तक उनकी मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच लोहे का जंगला और फिर एक शीशा था. सीएम केजरीवाल से फोन के जरिए बातचीत हुई थी. उन्होंने यही कहा है कि उनके बारे में दिल्ली वाले चिंता ना करें. वो मजबूत हैं और दिल्ली वालों के आशीर्वाद से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

सौरभ भारद्वाज से केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर पूछा गया कि क्या चर्चा हुई और क्या उनका शुगर लेवल ठीक है? तब इसपर सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसकी जानकारी तो आपको प्रशासन से ही मिल पाएगी.’ जब सौरभ भारद्वाज से पूछा गया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्या अरविंद केजरीवाल ने कैंपेन के बारे में चर्चा की या फिर उम्मीदवारों को लेकर कोई चर्चा हुई? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘चर्चाएं तो बहुत हुईं, मगर आपके कैमरे के सामने बताने वाली नहीं है, वो एक नॉर्मल चर्चा थी.’

ईडी ने मनी लांड्रिंग के मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था. हालांकि केजरीवाल ने पद नहीं छोड़ा है.

जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर भी पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है. आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही थी कि केजरीवाल का शुगर लेवल काफी बढ़ गया है और उन्हें जेल में ठीक से इलाज नहीं मिल रहा है. अदालत के निर्देश पर एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जो केजरीवाल की सेहत का ख्याल रख रही है. अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को जेल में ही इंसुलिन भी दिया गया था.

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

23 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago