‘अगर BJP ने टिकट दिया तो…’ बृजभूषण पर बरसीं रेसलर विनेश फोगाट

सोनीपत. महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर से कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण पर हमला बोला है. विनेश ने बृजभूषण के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने की बात दोहराई है. साथ ही विनेश फोगाट किसानों के आंदोलन का समर्थन भी करती नजर आई.  ओलंपिक कोटा मिलने के बाद पहली बार सोनीपत पहुँची विनेश फोगाट ने कहा कि पिछले 1 से 2 साल में उनकी कुश्ती प्रभावित हुई है, लेकिन उसके बावजूद वह एक बार फिर मेट पर अच्छा प्रदर्शन कर पाई. इसके लिए उन्होंने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि लोगों की दुआ मेरे साथ थी. जब भी कोई खिलाड़ी देश के लिए ओलंपिक मेडल जीतता है तो पूरे देश को खुशी होती है.

बृजभूषण पर विनेश ने कहा कि अगर बृजभूषण शरण को अगर बीजेपी ने टिकट दिया तो वह उसका कड़ा विरोध करेंगे. इससे, यह स्पष्ठ हो जाएगा कि बीजेपी उसे फ्री हैंड देते हुए ये सब काम करने का लाइसेंस दे रही है. बृजभूषण का सामाजिक और राजनीतिक बहिष्कार होना चाहिए. वह अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके बचता हुआ जा रहा है. अगर उसके शक्तियां नही होगी और निष्पक्ष जांच होगी. विनेश ने कहा कि हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है और आरोपी को सजा मिलेगी. विनेश ने एमएसपी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का भी समर्थन किया और कहा कि सरकार को किसानों की एमएसपी की मांग मानना चाहिए.

बता दें कि फ्रांस के पेरिस शहर में इस साल ओलंपिक का आयोजन होगा. कुश्ती पहलवानों से पदक की उम्मीद देश के लोगों को हैं. महिला कुश्ती के 50 किलो वर्ग भार में देश की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने देश को ओलंपिक में कोटा दिला दिया है.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago