यूट्यूब को टक्कर देते हुए, एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जल्द ही यूजर्स के लिए हाई-क्वालिटी वीडियो अपलोड करने के लिए एक टीवी ऐप लॉन्च करने वाला है। यह घोषणा कंपनी की सीईओ, लिंडा याकारिनो ने की है।
एक्स टीवी ऐप का यूजर इंटरफेस काफी हद तक यूट्यूब जैसा ही होगा। याकारिनो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक, एक्स सब कुछ बदल रहा है।”
एक्स सीईओ ने आगे कहा, “हम जल्द ही आपके स्मार्ट टीवी पर एक्स टीवी ऐप के साथ रियल-टाइम कंटेंट लाएंगे। बड़ी स्क्रीन पर हाई-क्वालिटी, शानदार एंटरटेनमेंट अनुभव के लिए यह आपका पसंदीदा साथी होगा।”
यूजर्स को क्या मिलेगा:
याकारिनो ने कहा, “हम आपको अपडेट करते रहेंगे। और हां, कृपया अपने विचार साझा करें। हम अपनी कम्युनिटी के लिए एक्स में बदलाव करते रहते हैं।”
कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया है कि ऐप में वीडियो प्लेलिस्ट/इंडेक्स फीचर होना चाहिए। इससे क्रिएटर्स अपनी प्लेलिस्ट बना सकेंगे और दर्शक उनके क्यूरेटेड वीडियो देख सकेंगे।
यह देखना दिलचस्प होगा कि एक्स टीवी ऐप यूट्यूब को कितनी टक्कर दे पाता है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…