Salman Khan Firing Case : CID करेगी आरोपी के सुसाइड की जांच, लॉकअप के बाथरूम में लगाई थी फांसी

अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का केस और गहराता जा रहा है, बुधवार को इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब इससे जुड़े एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली. आरोपी अनुज थापन ने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग के लिए हथियार सप्लाई किए थे. सामने आया है कि अनुज ने क्राइम ब्रांच के लॉकअप बाथरूम में सुसाइड किया है.

घटना में आए अपडेट के मुताबिक, थापन ने क्राइम ब्रांच लॉकअप बाथरूम में आत्महत्या की है. उसने खुद को लॉकअप के बाथरूम की खिड़की से लटकाने के लिए कपड़े से बने कालीन (दरी) का इस्तेमाल किया. असल में लॉकअप से लेकर बाथरूम की एंट्री तक की जगह तो सीसीटीवी की निगरानी में है, लेकिन बाथरूम के अंदर जहां उसने फांसी लगाई वहां कोई सीसीटीवी नहीं है.  मुंबई क्राइम ब्रांच लॉकअप में अनुज थापन की आत्महत्या के मामले की जांच राज्य की CID ​​करेगी. ​टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची.

बता दें कि, हफ्तेभर पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था. इसमें 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 साल के अनुज थापन शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था. वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता था. मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे. ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया.

पुलिस के मुताबिक इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी. अनुज और सुभाष ने ही फायरिंग करने वाले आरोपियों विक्की और सागर को दो देशी पिस्तौल और कारतूस मुहैया कराई थी. बता दें, थापन पर पहले से ही आर्म्स एक्ट और वसूली के कई मामले दर्ज हैं.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago