रेगिस्तान में बसा जादुई शहर, इस मुस्लिम देश ने कर दिया कमाल… क्या-क्या होगी खासियतें ?

अरब के रेगिस्तानों के बियाबानों की कहानियां अक्सर हमने सुनी है और फिल्मों में देखी भी है। मगर अरब के रेगिस्तानों की सूरत पूरी तरह बदल गई है। सऊदी अरब रेगिस्तानों का सीना चीर उन पर लंबी-लंबी सड़कें बना रहा है। आस-पास के टापुओं पर शानदार शहर बसा रहा है। पाम आइलैंड जैसे नए टापुओं का निर्माण कर रहा है। कुछ भी नहीं उगा पाने वाले जो रेगिस्तान अरब वासियों के लिए शाप थे, आज उसी रेगिस्तान की सैर करने के लिए लाखों में सैलानी अरब देश पहुंच रहे हैं। अब सऊदी अरब सैलानियों ने के लिए एक ऐसा शहर बसाने जा रहा जो लंदन से 17 गुना बड़ा होगा। सऊदी अरब 500 अरब डॉलर की लागत से तैयार निओम मेगासिटी का पहला हिस्सा इस साल तक सैलानियों के लिए खोल देगा।

यहां आए सैलानी सिंदलाह में तैयार किए जाने वाले द्वीप रिसॉर्ट का अनुभव कर सकेंगे और वहां तैयार किए गए भव्य होटलों में से एक में ठहर सकेंगे। 500 बिलियन डॉलर की निओम मेगासिटी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है।

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा योजनाबद्ध यह द्वीप मिडिल ईस्ट के सबसे महत्वाकांक्षी मेगा सिटी डेवलपमेंट में से एक है। इसे तैयार करने वाले इस मेगा सिटी को लाल सागर के एक खास दरवाजे के रूप में पेश किया है। सिंदालाह प्रोजेक्ट को 2017 में क्राउन प्रिंस बिन सलमान द्वारा लॉन्च किया गया था। पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद यह स्मार्ट सिटी 26,500 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैल जाएगी, जो लंदन के आकार का लगभग 17 गुना है।

अरब न्यूज के अनुसार, रविवार को चीनी निवेशकों के दौरे के अंत में यह खुलासा किया गया कि सिंदलाह इस साल जनता के लिए खुलेगा। यहां कई तरह की सुविआएं आने वाले लोगों को मुहैया कराई जाएंगी। यहां चमकदार रिसॉर्ट में बीच क्लब, यॉट क्लब, स्पा और वेलनेस सेंटर और 51 लक्जरी रिटेल आउटलेट, साथ ही 400 से अधिक कमरे और 300 सुइट्स वाले तीन भव्य होटल और एक बड़ा मरीना शामिल होगा।

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

3 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

4 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

4 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

7 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

7 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

8 hours ago