चण्डीगढ़

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स क्लब में हुक्का परोसने पर पुलिस की रेड, संचालक पर केस दर्ज

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स क्लब में बिना अनुमति हुक्का परोसे जाने की सूचना पर थाना-3 पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि SCO नंबर 34, 35, 36, 37 में स्थित क्लब की बेसमेंट में हुक्का परोसा जा रहा है। इस पर एसआई यशपाल सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने क्लब में रेड की।

जैसे ही पुलिस क्लब के अंदर पहुंची, वहां हुक्का पीते लोग नजर आए। पुलिस ने मौके से हुक्का जब्त कर लिया और क्लब संचालक सनी पपनेजा व उसके साथी हरविंदर सिंह उर्फ हैरी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 4(A), 21(A) और 27(A) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस रेड के दौरान हड़कंप

पुलिस के पहुंचते ही क्लब में भगदड़ मच गई। कई लोग पिछले दरवाजे से भाग निकले। पुलिस जब बेसमेंट में पहुंची, तो वहां दो अलग-अलग टेबलों पर कुछ लोग हुक्का पी रहे थे। किचन में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि क्लब का संचालन सनी पपनेजा और हरविंदर सिंह उर्फ हैरी करते हैं, जो पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए।

चंडीगढ़ में हुक्का बार पूरी तरह बैन

यूटी प्रशासन द्वारा गृह मंत्रालय की अधिसूचना के तहत चंडीगढ़ में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। यदि कोई हुक्का बार चलाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। अधिसूचना के उल्लंघन पर 3 साल की सजा और 50 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।

हाल ही में लागू गजट अधिसूचना के अनुसार, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों (व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण के विज्ञापन और विनियमन का निषेध) (पंजाब संशोधन) विधेयक 2018 को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लागू कर दिया गया है। इससे पहले प्रशासन को धारा 144 के तहत कार्रवाई करनी पड़ती थी, जो केवल दो-दो महीने के लिए प्रभावी होती थी।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago