क्रिकेट

India Pakistan Match: पाकिस्तानियों ने अपनी ही टीम की बखिया उधेड़ी, शोएब मलिक से लेकर आमिर-अकरम तक सबने उठाए सवाल

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर और अहमद शहजाद ने अपनी ही टीम की बखिया उधेड़ी है। इन सभी ने हार पर अलग अलग एनालिसिस किया। आइए जानते हैं…

एक और आईसीसी टूर्नामेंट और एक और बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। रविवार को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में रोहित एंड कंपनी ने रिजवान की टीम को छह विकेट से हरा दिया और लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं, टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में एक और हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर लोग बौखला गए हैं।
आइए जानते हैं…
शोएब अख्तर की प्रतिक्रिया
भारत की जीत के बाद अख्तर ने सोशल मीडिया इंस्टा पर वीडियो शेयर किया और पाकिस्तान की हार पर अपनी राय दी और दुखी होकर कहा कि, मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं। इस गेंदबाज ने पाकिस्तान टीम पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आपकी टीम में पांच विशेषज्ञ गेंदबाज तक नहीं हैं। मैं दुखी हूं। खिलाड़ियों को पता ही नहीं क्या करना है। उनके पास कोई स्किल सेट भी नहीं है। उन्हें रोहित और कोहली से सीखने की जरुरत है। मुझे पता था कि इस मैच में क्या होने वाले हैं। दुनिया छह गेंदबाजों के साथ खेल रही है। इन खिलाड़ियों को क्या कहें, जैसा मैनेजमेंट हैं वैसे ही ये बच्चे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी बस चले गए हैं, लेकिन उन्हें करना क्या है ये पता ही नहीं है।’

कोहली को लेकर अख्तर का बयान

शोएब अख्तर ने कहा, ‘अगर कोहली फॉर्म में नहीं हैं और उन्हें कोई कह दे कि आपका मैच पाकिस्तान के साथ है तो वह पूरी तैयारी के साथ आते हैं। उन्होंने इस मैच में भी यही किया। वह हमारे खिलाफ पूरी तैयारी से आते हैं। वह वनडे में रन चेज मास्टर हैं। वह एक कमाल के क्रिकेटर हैं। पता नहीं वह शतकों का शतक लगा पाएंगे या नहीं, लेकिन वह एक महान बल्लेबाज हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। उन्हें बस अपना खेल खेलने दें और उनके बारे में ज्यादा न बोलें। आप देखिए वह हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं। उनसे 14000 रन भी पूरे कर लिए हैं। मैं चाहता हूं कि वह शतकों का शतक पूरा करें। आधुनिक क्रिकेट के वह किंग हैं…चेज मास्टर हैं। मैं उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’
वसीम अकरम ने कही यह बात
दुबई में भारत से पाकिस्तान की हार के बाद स्पोर्ट्स सेंट्रल पर बात करते हुए दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशंसक अब खाली वादों और उम्मीदों को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें कठोर कदम उठाने की जरूरत है। अब बहुत हो गया है! हम सफेद गेंद के क्रिकेट में वर्षों से उन्हीं खिलाड़ियों के साथ हार रहे हैं। अब समय आ गया है कि साहसिक कदम उठाया जाए और निडर क्रिकेट खेलने वाले युवा खिलाड़ियों को लाया जाए। यदि आप बड़े बदलाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए जाएं। नए खिलाड़ियों को छह महीने दें, उनका समर्थन करें और 2026 टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू करें। अब बहुत हो गया। आपने पहले भी खिलाड़ियों को मौके दिए और उन्हें स्टार बना दिया।

टीम चयन पर सवाल:

अकरम ने यह भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब सख्त कदम उठाने चाहिए और चयन समिति से यह सवाल करना चाहिए कि उन्होंने किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि खुशदिल शाह और सलमान आगा जैसे खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देने में असमर्थ थे। अकरम ने कहा, “हम लगातार कह रहे थे कि टीम में कोई दम नहीं है, लेकिन चयन समिति ने इसे नजरअंदाज किया और टीम की घोषणा कर दी।”

‘हम चिल्ला रहे, टीम सही नहीं है’
अकरम ने कहा, ‘पाकिस्तान के गेंदबाजों ने पिछले पांच मैचों में 60 की औसत से 24 विकेट चटकाए हैं। चौंकाने वाला आंकड़ा यह है कि पाकिस्तान का गेंदबाजी औसत 14 टीमों में दूसरा सबसे खराब है, जिसमें ओमान और यूएसए शामिल हैं, जिन्होंने इस साल एकदिवसीय क्रिकेट खेला। अब हमें क्या करना चाहिए? अध्यक्ष को घर लौटना चाहिए, कप्तान, कोच और चयन समिति को बुलाना चाहिए और पूछना चाहिए कि उन्होंने किस तरह का चयन किया है। क्या ऐसा लग रहा था कि खुशदिल शाह और सलमान आगा किसी भारतीय बल्लेबाज को आउट कर सकते थे? हम यहां चिल्ला रहे हैं, कह रहे हैं कि स्क्वॉड ठीक नहीं है। अध्यक्ष ने उन्हें एक दिन शेष रहते टीम की घोषणा करने के लिए कहा। उन्होंने एक घंटे तक बैठक की और इस तरह की टीम का एलान कर दिया।
admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

6 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago