चंडीगढ़: सार्वजनिक छुट्टी का हुआ ऐलान, जारी हुआ नोटिफिकेशन

चंडीगढ़ प्रशासन ने 18 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर रखा गया है। प्रशासन की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसके बाद शहर के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों में 18 जून को कामकाज बंद रहेगा।

प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी विभागों के साथ-साथ औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी सार्वजनिक अवकाश लागू होगा। इस दिन सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी और सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में ‘श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस’ को पहले प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) के रूप में शामिल किया गया था। यानी कर्मचारी अपनी इच्छा के अनुसार इस दिन अवकाश ले सकते थे। लेकिन अब चंडीगढ़ प्रशासन ने पूर्व अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

चंडीगढ़ के गृह सचिव की ओर से जारी नए आदेश के तहत अब यह अवकाश पूरे केंद्र शासित प्रदेश में लागू होगा। इसके चलते सरकारी कार्यालयों के अलावा बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।

उधर, पंजाब सरकार ने भी श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर 18 जून को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पंजाब के सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी संस्थान और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान इस दिन बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

PM मोदी ने गालियां देने वाले बच्चों को किया माफ, सुनील लहरी बोले- हम भाग्यशाली हैं

नई दिल्ली रामायण की चर्चा इन दिनों हर तरफ है क्योंकि दीवाली 2026 में 4000…

1 hour ago

केल्हारी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए कई अहम फैसले

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी विधायक श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जीवन दीप समिति (JDS) की बैठक…

1 hour ago

संबल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण – सीईओ जिला पंचायत

संबल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण – सीईओ जिला पंचायत…

1 hour ago

वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया

वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया वन…

1 hour ago

सड़कें बनीं मौत का जाल, गड्ढों में उतरकर फूटा जनता का गुस्सा: कांग्रेस-भाजपा एक मंच पर, नगर पंचायत की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पंचायत खोंगापानी में विकास के दावों की पोल पहली ही बारिश ने खोल…

1 hour ago