दिल्ली

प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को केजरीवाल अपनी पार्टी से टिकट देंगे !

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी  को अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। दरअसल दिल्ली में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के नेता प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को लेकर एक बड़ी बात कह डाली। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी की तरफ प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को विधानसभा चुनाव लड़ाया जाएगा।

 

तो हम दे देंगे काउंसलर की टिकट: केजरीवाल

दरअसल एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो सांसदों प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी के टिकट काट दिए। उन दोनों को इस बार एमएलए के लिए लड़ा दिया। जब वे दोनों हार जाएं तो बीजेपी से उनकी गुजारिश है कि दोनों को काउंसलर का चुनाव जरूर लड़ाएं। अगर उन्हें भारतीय जनता पार्टी टिकट नहीं देगी तो हम दे देंगे काउंसलर की टिकट।

दरअसल, नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी की टिकट से मैदान में उतरे पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा केजरीवाल को टक्कर दे रहे हैं। वहीं कालकाजी विधानसभा सीट से आप की उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को बीजेपी की टिकट से मैदान में उतरे पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी टक्कर दे रहे हैं। और ये दोनों ही सीटें बाकी विधानसभा सीटों से हॉट सीट बनी हुई हैं। क्योंकि पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व सीएम साहब सिंह वर्मा के बेटे हैं और बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। हांलाकि केजरीवाल को हरा पाना प्रवेश वर्मा के लिए नामुमकिन नजर आ रहा है।

वहीं बात अगर कालकाजी विधानसभा सीट की करें तो यहां बीजेपी ने गुर्जर समुदाय के कद्दावर नेता रमेश बिधूड़ी को उतारा है। जबकि उनके सामने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से रमेश बिधूड़ी की ओर से की गई बयानबाजी ने भी मतदाताओं पर नकारात्म प्रभाव डाला है। जिससे ऐसा लग रहा है कि कालकाजी से रमेश बिधूड़ी के लिए आतिशी मुश्किलें पैदा करेंगी। क्योंकि यहीं से कांग्रेस की फायरब्रांड और कद्दावर नेता अल्का लांबा चुनाव लड़ रहीं हैं।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

29 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago