हरियाणा

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई HPPC की बैठक, 804 करोड़ रुपए के एजेंडों 19 को दी गई मंजूरी

CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई HPPC की बैठक, 804 करोड़ रुपए के एजेंडों 19 को दी गई मंजूरी

चंडीगढ़ में आज HPPC यानि के हरियाणा पब्लिक प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” योजना की 10वीं वर्षगांठ पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला और राज्य में विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया।

बैठक की मुख्य बातें:

  • 19 एजेंडों को मिली मंजूरी

बैठक में 26 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 19 को मंजूरी दी गई।

  • 804 करोड़ रुपयों के एजेंडों को मंजूरी

बैठक में 804 करोड़ रुपये के कई विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई।

  • सीवरेज सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का प्रावधान

सीवरेज सफाई के लिए मशीनों के उपयोग को मंजूरी दी गई।

  • 30 करोड़ रुपयों की बचत

डीलर्स के साथ सफल बातचीत से 30 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

 

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना पर मुख्यमंत्री का जोर

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” योजना के 10 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि, 2014 में लिंगानुपात 861 था, जो अब बढ़कर 910 हो गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना बालिकाओं को शिक्षा और समान अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा, “सरकार बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए गंभीर है। हमारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।”

विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, दिल्ली में किए गए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि, “केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन अपनी सरकार के कार्यकाल में केवल अपने हित साधे। झाड़ू आम आदमी पार्ची का चुनाव चिन्ह, जिन्होंने दिल्ली में गंदगी फैलाई है।”

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के आगामी चुनावों में “आप” का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

हरियाणा और राष्ट्रीय राजनीति पर टिप्पणी

  • मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और “आप” को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए कहा कि, ये दोनों पार्टियां “एक ही थाली के चट्टे-बट्टे” हैं।
  • हरियाणा में कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान का जिक्र करते हुए उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को स्टार प्रचारक सूची में शामिल न करने पर सवाल उठाया।
  • उन्होंने दावा किया कि, दिल्ली में बीजेपी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

प्री-बजट बैठक

सरकार ने आगामी बजट की तैयारी के लिए कई वर्गों के साथ प्री-बजट बैठकें आयोजित की हैं। इनमें महिलाओं और युवाओं से प्राप्त सुझावों को बजट में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करने और हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने का वादा किया। उन्होंने “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” योजना की सफलता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बीजेपी की मजबूती का दावा किया।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

 नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…

2 hours ago

8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?

 नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…

3 hours ago

भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात

नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…

3 hours ago

कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

  नई दिल्ली     पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

13 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

13 hours ago