J & K: अनंतनाग सीट पर मतदान टला, अब इस चरण में होगी वोटिंग

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर मतदान टल गया है. इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी थी, लेकिन अब यहां छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा. अपनी पार्टी, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) और भाजपा ने चुनाव आयोग से कश्मीर घाटी की इस सीट पर 7 मई को होने वाला मतदान स्थगित करने का अनुरोध किया था. इन राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग से कहा था कि हालिया बर्फबारी और भूस्खलन के कारण अनंतनाग और राजौरी को जोड़ने वाला मुगल रोड अवरुद्ध हो गया है, जिससे चुनाव प्रचार प्रभावित हो रहा है.

हालांकि, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सड़क खुली है, और अनंतनाग राजौरी तक यात्रा करना संभव है. आयोग ने कहा कि अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के लिए सिर्फ मतदान की तारीख को संशोधित किया गया है. नामांकन दाखिल करने, जांच और वापसी सहित सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं. इस सीट पर 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मतदान की तारीख को छोड़कर अन्य कोई बदलाव नहीं हुआ है. भाजपा ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, और उसके द्वारा किसी प्रॉक्सी उम्मीदवार का समर्थन करने की संभावना है.

महबूबा मुफ्ती और मियां अल्ताफ के बीच मुख्य मुकाबला

admin

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

45 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago