एक मैसेज से दिल्ली-NCR के स्कूलों में दहशत… जानिए धमकी भरे ईमेल का रूस कनेक्शन?

दिल्ली और नोएडा के 80 स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल भेजे भेजे जाने को लेकर बवाल मच गया है. स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इनमें द्वारका का DPS, मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं. जो धमकी भरा ईमेल स्कूलों को भेजा गया है, उसमें मजहबी संगठन की ओर से खतरनाक बातें लिखी गई हैं, और कहा गया है कि स्कूलों में बम रखे हैं, इसी के साथ उड़ाने की धमकी दी गई है.

इस पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं. सूत्रों का कहना है कि स्कूलों को जो धमकी वाला ईमेल भेजा गया है, वह रूस से भेजा गया है. आईपी एड्रेस की जांच में रूसी लैंग्वेज डिटेक्ट हुई है. ईमेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर जांच पड़ताल की, हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

इस पूरे मामले की जांच में जुटी एजेंसियों को शक है कि ईमेल भेजने के लिए जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल हुआ है, उसका सर्वर विदेश में मौजूद है. नोएडा-गाजियाबाद-दिल्ली पुलिस कोऑर्डिनेशन के साथ तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है. यह भी सामने आया है कि ईमेल भेजने के लिए एक ही आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, स्कूलों को धमकीभरा ईमेल रूस से भेजा गया है. जांच के दौरान IP address Russia language detect हुई है.

धमकी भरे ईमेल को लेकर दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने क्या कहा?

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की धमकी पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना का कहना है कि जानकारी सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच और पूरे इलाके को घेर लिया गया है. तलाशी अभियान चल रहा है. डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते भी मौजूद हैं.

एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस पूरी गंभीरता से जांच में जुटी है. हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की कोशिश करेंगे. दिल्ली पुलिस ने पता लगा लिया है कि ये ईमेल कहां से आ रहे हैं, मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बयान में कही ये बात

इस घटना के बाद गृह मंत्रालय का बयान आया है, जिसमें कहा गया कि दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को भेजे गए मेल फर्जी प्रतीत होते हैं. घबराने की जरूरत नहीं है. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं. दिल्ली के 80 से अधिक स्कूलों और नोएडा के कम से कम दो स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल खाली करा लिए गए. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि उसने बम की धमकी मिलने वाले सभी स्कूलों की गहन जांच की और कुछ नहीं मिला.

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

60 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago