उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं, आज दिल्ली-एनसीआर में आसामान में बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि, मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत समेत दिल्ली में 22 जनवरी से 25 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताया गया है कि, आज आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 22°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 06°C से 08°C के बीच रहेगा। वहीं, विभाग ने जम्मू-कश्मीर भी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रोंं में बर्फबारी की आशंका जताई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
श्रीनगर में शीतलहर का असर जारी है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी से भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यहां मौसम विभाग ने तीन जिलों में अलर्ट जारी किया है। कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति के लिए 23 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अगर बात दिल्ली की करें तो यहां ठंड के साथ-साथ जहरीली हवा की दोहरी मार पड़ रही है। दिल्ली में जहरीली हवा का संकट जारी है। CPCB के अनुसार, कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। AIIMS में AQI 377 दर्ज किया गया.यह स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…