उत्तर कश्मीर में भारी बर्फबारी होने से सड़कों पर 4 फीट तक की बर्फ की मोटी चादर ढकी हुई है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने से नजारा खूबसूरत बन गया है लेकिन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। वहीं, भारी कुपवाड़ा जिले मेंबर्फबारी के कारण तंगधार और माचिल जैसे संवेदनशील इलाकों में एलओसी से जुड़ी सड़कें कई जगहों पर बंद हो गई हैं।
वहीं, इन इलाकों में सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है, जिससे स्थानीय लोग और सेना की गश्त प्रभावित हुई है। प्रशासन द्वारा बर्फ हटाने का काम तेज कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द सड़कें खोली जा सकें। मजदूर और मशीनें दिन-रात बर्फ हटाने और सड़कें साफ करने में जुटे हुए हैं।
मुख्य सड़कों पर मशीनरी की मदद से पहले बर्फ हटाई जा रही है, ताकि जरूरी सामान की सप्लाई बहाल हो सके। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी और बर्फबारी होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…